जैसा कि आप सभी जानते है IPL Season 16 कुछ ही दीनो में शुरू होने वाला है और काफी वक़्त पहले ही आईपीएल 2023 के ऑक्शन कम्पलीट ओ चुका है तो ऐसे में आपके दिमाग मे ये सवाल जरूर आया होगा कि 2023 IPL का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है ?
और आज के इस लेख में मैं आपको इसी सवाल का पूरी तफसील से बताने वाला हु, आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। इस आईपीएल में 10 टीमों ने भाग लेते हुए अपने टीम पर बोली लगाई है।
तो मै आपको उन ऐसे दस टीमों के बारे में बताऊंगा जिसने करोड़ों रूपये में खिलाड़ियों को खरीदा है तो चलिए जानते है उन 10 टीमों के बारे में जिन्होंने आईपीएल में भाग लिए है और उन्ही में से जानेंगे की IPL 2023 का सबसे महंगा Player कौन है।
- बिना जिओ सिम आईपीएल देखने वाला apps डाउनलोड करे
- IPL से पैसा कमाने वाला apps डाउनलोड करे
- IPL 2023 में कौन कौन टीम खेल रही है?
IPL 2023 का सबसे महँगा खिलाड़ी कौन है?

तो अब मैं आपको इस बार के आईपीएल के 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची देने वाला हु, इस सूची के जरिये आप जान सकते है कि कौन सा खिलाड़ी सबसे महँगा है और उसे किस आईपीएल टीम ने कितने बोली लगकर अपने टीम में शामिल किया है।
आईपीएल 2023 के सबसे महँगे खिलाड़ियों की सूची
खिलाड़ी | बोली | टीम |
सैम कर्रन | 18.50 करोड़ | पंजाब |
कैमरून ग्रीन | 17.50 करोड़ | मुंबई |
बेन स्टोक्स | 16.25 करोड़ | चेन्नई |
निकोलस पूरन | 16.00 करोड़ | लखनऊ |
हैरी ब्रुक | 13.25 करोड़ | हैदराबाद |
मयंक अग्रवाल | 8.25 करोड़ | हैदराबाद |
शिवम मावी | 6.00 करोड़ | गुजरात |
जेसन होल्डर | 5.75 करोड़ | राजस्थान |
मुकेश कुमार | 5.50 करोड़ | दिल्ली |
हेनरिक क्लासेन | 5.25 करोड़ | हैदराबाद |
1. सैम कर्रन

आपको जानकर हैरानी होगी की सैम कर्रन IPL 2023 की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी है। IPL 2023 के ऑक्शन ने सबको हैरान कर दिया है क्योंकि इस बार नीलामी में बिकने वाले सैम कर्रन ने रिकॉर्ड बना दिया है। पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर सैम कर्रन को 18.50 करोड़ की कीमत देकर अपने टीम में शामिल किया है।
सैम कर्रन इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर और तेज गेंदबाज खिलाड़ी है। इससे पहले इन्होंने IPL में 3 सीजन खेल चुके है। सैम कर्रन IPL 2020 और 2021 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे थे। IPL 2022 के लिए सैम कर्रन खेलने के लिए उपलब्ध नही थे।
सैम कर्रन ने IPL में खेले गए 3 सीजन में कुल 32 मैच खेलते हुए 149.78 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए है और 9.21 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 32 विकेट लिए है।
2. कैमरून ग्रीन

कैमरून ग्रीन आईपीएल 2023 के दूसरे महंगे खिलाड़ी है कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस टीम ने 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बैटिंग ऑलराउंडर है जो अपने तेज बैटिंग के अलावा अपने तेज गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते है
ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अप्रैल 2022 में डेब्यू करते हुए अब तक खेले गए 8 मैचों में 173.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक लगाते है।
3. बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स आईपीएल 2023 के तीसरे महंगे खिलाड़ी है चेन्नई सुपर किंग की टीम ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
बेन स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट टीम के कैप्टन है बेन स्टोक्स हाल ही में T20 वर्ल्डकप में अपनी बैटिंग से इंग्लैंड टीम को T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीताई है। बेन स्टोक्स का आईपीएल में बेस्ट प्राइस 2 करोड़ रूपये था और यह बोली लगते-लगते 16.25 करोड़ रूपए चला गया।
बेन स्टोक्स ने अभी तक आईपीएल में 43 मैच खेले है 134 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 920 रन बनाए है उसके दौरान का बेस्ट स्कोर 107 रन रहा है बेन स्टोक्स ने अभी तक आईपीएल में 2 शतक अपने नाम कराया है। बेन स्टोक्स ने बॉलिंग में भी अपना कमाल दिखाते हुए 856 की इकोनॉमिक रेट से गेंदबाजी करते हुए 28 विकेट लिए है।
4. निकोलस पूरन

निकोलस पूरन आईपीएल 2023 के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी है लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निकोलस पूरन को 16 करोड़ रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज है। निकोलस पूरन ने आईपीएल में अबतक 47 मैच खेलते हुए 26.06 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 151.24 स्ट्राइक रेट से 912 रन बनाए हैं। इस दौरान इनका एक मैच में सबसे अधिक रन 77 रन रहा है।
5. हैरी ब्रूक

हैरी ब्रुक IPL 2023 की नीलामी के पास में सबसे महंगा खिलाडी है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रूपये दे कर खरीदा है।
हैरी ब्रूक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज है हैरी ब्रुक ने इंग्लैंड के लिए 20 T20 मैच खेले है इस दौरान 17 पालियों में 26.6 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 137.8 की स्ट्राइक रेट से 372 रन बनाए हैं।
6. मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी में छठे खिलाड़ी है जो भारत के एक बेहतरीन बल्लेबाज है। मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 8.25 करोड़ रूपये की बोली लगा कर अपने टीम में शामिल किया है।
मयंक अग्रवाल आईपीएल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। मयंक अग्रवाल आई पी एल 2022 में पंजाब किंग्स टीम के कैप्टन थे मयंक अग्रवाल ने साल 2011 में RCB की टीम से डेब्यू किया था।
मयंक अग्रवाल ने आईपीएल में अबतक 107 पालियो में 22.59 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 134.28 की स्ट्राइक रेट से 2327 रन बनाए है।
7. शिवम मावी

शिवम मावी IPL 2023 के सातवे सबसे महंगे खिलाड़ी है। शिवम मावी को गुजरात टाइटंस की टीम ने 6 करोड़ की बोली के साथ शिवम मावी को खरीद कर अपने टीम में शामिल किया है।
शिवम मावी ने IPL 2023 मिनी नीलामी में अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपए रखा था जो आगे बोली लगने के बाद यह 6 करोड़ तक पहुंच गया। शिवम मावी एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है जो की एक अच्छे गेंदबाज है।
शिवम मावी ने अपनी आईपीएल करियर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से डेब्यू करते हुए किया था। शिवम मावी ने अपने आईपीएल करियर में 32 मैच खेलते हुए 31.40 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 8.71 की इकोनॉमिक रेट से 30 विकेट लिए है।
8. जेसन होल्डर

जेसन होल्डर IPL 2023 की नीलामी के खिलाड़ियों में से आठवें सबसे महंगे खिलाड़ी है। जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5.75 करोड़ रूपये की बोली लगा कर खरीदते हुए अपने टीम में शामिल किया है।
जेसन होल्डर वेस्टइंडीज टीम के बैटिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी है जो अपने बैटिंग के साथ-साथ गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते है।
जेसन होल्डर का IPL रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। जेसन होल्डर ने साल 2013 के IPL से डेब्यू करते हुए 38 मैचों में 8.57 की इकोनॉमिक से गेंदबाज करते हुए 49 विकेट लिए है।
वही अपने बल्लेबाजी करते हुए 132.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए है। इस दौरान जेसन होल्डर का बेस्ट बैटिंग में 47 रन रहा है।
9. मुकेश कुमार

मुकेश कुमार IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ियो की सूची में से नौवे नंबर पर महंगे खिलड़ी में उभरे है। मुकेश कुमार की दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5.50 करोड़ रूपये में खरीद कर अपने टीम में शामिल किया है।
मुकेश कुमार एक अनकैप्ड भारतीय तेज गेंदबाज है। मुकेश कुमार का यह पहला IPL सीजन होगा। मुकेश कुमार अपने T20 करियर ने इंडिया टीम A की ओर से खेलते हुए 23 T20 मैच खेले है और 7.20 की इकोनॉमिक रेट से गेंदबाजी करते हुए 25 विकेट लिए है।
10. हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन IPL 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में अंतिम और 10वे खिलाड़ी है जिन्हे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5.25 करोड़ रूपये की बोली साथ खरीद कर अपने टीम में शामिल किया है।
हेनरिक क्लासेन ने अपने IPL करियर में 21 मैच खेले है जिसमे से 19 पालियों में बल्लेबाजी करते हुए हेनरिक क्लासेन ने 40.42 की औसत से 485 रन बनाए है इस दौरान हेनरिक क्लासेन की स्ट्राइक रेट 125 का रहा है।
तो ये थे 2023 IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, और मुझे उम्मीद है कि आपको सभी खिलाड़ियों से जुड़ी हर तरह की जा करि इस लेख में प्राप्त हो गयी होगी तो चलिए अब आईपीएल 2023 कब शुरू होगा एक नज़र इस पर भी डाल लिया जाए।
IPL 2023 कब शुरू होगा?
IPL Season 16 इस वर्ष 31 मार्च 2023 से शुरू होने वाला है, जिसका पहला मैच गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
तो चलिए अब जान लेते है कि इस बार के आईपीएल में कितनी टीम खेलेंगी और कौन कौन सी टीम खेलेगी?
IPL 2023 में कौन कौन सी टीम खेलेगी?
1. | Royal Challengers Bangalore |
2. | Chennai Super Kings |
3. | Kolkata Knight Riders |
4. | Mumbai Indians |
5. | Gujrat Titans |
6. | Lucknow Super Giants |
7. | Punjab Kings |
8. | Delhi Capitals |
9. | Sunrisers Hyderabad |
10. | Rajasthan Royals |
Final Word
तो ये था आज का हमारा लेख जिसमे हमने आपको बताया कि आईपीएल के महंगा खिलाड़ी कौन है और साथ ही आईपीएल से जुड़ी और भी कई जानकारियां आपको इस लेख से मिली होंगी।
मुझे उम्मीद है कि अब आपको ipl ka sabse mahanga player kaun hai के बारे में दूसरी जगह सर्च करने की जरूरत नही पड़ेगी, अगर आपको ये लेख पसंद आया है तो आप इसे नीचे दिए गए शेयर बटन द्वारा शेयर जरूर करे।
और अगर इस लेख से जुड़ा आपकल कोई सवाल है या सुझाव है तो आप कमेंट करके पूछ सकते है।
टिप्पणियाँ ( 0 )
देखें