Duniya Ka Sabse Amir Aadmi Kaun Hai – नमस्कार दोस्तों आपका हमारे एक और पोस्ट पर स्वागत है जहा आज आपको इस पोस्ट के माध्यम से दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है के बारे में बताने जा रहा हु। जिससे आज आपको भी यह पता चल सके की हमारी पूरी दिया में विश्व का सबसे अमीर आदमी कौन है। और वह किस देश का आदमी है। इत्यादि सभी तरह की जानकारी आज आपको हमारे इस पोस्ट से मिल सके।
वैसे हमारी दुनिया बहुत बड़ी है और दुनिया में बहुत सारे देश है सभी देशों में अलग अलग व्यक्ति अपने काम के दम पर और मेहनत के दम पर अमीर बनते है। और लगातार मेहनत करते करते दुनिया का सबसे अमीर आदमी बन जाते है।
आज आपको हम इस पोस्ट के माध्यम से केवल 10 लोगो की लिस्ट शेयर कर रहे है जो की घटते क्रम में है। तो चलिए हम अब हमारे इस पोस्ट को शुरू करते है और आगे बढ़ते हुए आपको जानकारी देते है।
दुनियां का सबसे अमीर आदमी कौन है ?

दुनिया का सबसे अमीर आदमी जेफ बेसोस है। जो अभी लगातार 4 सालो से दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में पहले नंबर पर है और इनसे पहले दुनिया का सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स थे।
जेफ बेसोस ऐमेज़ॉन कंपनी के मालिक हैं और अमेज़न कंपनी के फाउंडर की है जिनकी कुल संपत्ति की अगर बात की जाए तो 177 बिलीयन डॉलर है इसी के साथ हमने घटते क्रम में सभी दुनिया के अमीर व्यक्तियों की संपत्ति के बारे में लिस्ट के माध्यम से बताया है।
और आपके साथ हम जो लिस्ट शेयर करने का रहे है। वह एक दम अपडेटेड होती है। ताकि आपको एक दम नई जानकारी मिलती रहे।
विश्व का सबसे अमीर आदमी कौन है।
जैसा की आपको मेने बता ही दिया है दुनिया का सबसे अमीर आदमी आज के समय में जेफ बेसोस है। और इससे पहले बिल गेट्स थे। अब इसे में सवाल यह आता है। की क्या कोई आदमी आखिर कब तक दुनिया का सबसे अमीर आदमी रह सकता है।
Sr | |||
---|---|---|---|
1 | एलन मस्क | टेस्ला के सीईओ | 151 बिलियन डॉलर |
2 | बर्नार्ड अर्नाल्ट | LVMH के सीईओ | 150 बिलियन डॉलर |
3 | जेफ बेसोस | अमेजन के फाउंडर | 177 बिलियन डॉलर |
4 | बिल गेट्स | माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर | 124 बिलियन डॉलर |
5 | वारेन बफेट | बर्कशायर हाथवे के चेयरमैन | 96 बिलियन डॉलर |
6 | लैरी पेज | गूगल | 91.5 बिलियन डॉलर |
7 | सर्गी ब्रिन | गूगल | 91.5 बिलियन डॉलर |
8 | लैरी एलिसन | सॉफ्टवेयर | 93 बिलियन डॉलर |
9 | स्टीव बाल्मर | माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ | 95.1 बिलियन डॉलर |
10 | गौतम अडानी एंड फैमिली | अडानी विल्मर | 87.2 बिलियन डॉलर |
तो इस सवाल का जवाब भी आपको हमारी इसी पोस्ट में मिल जाएगा। तो चलीये अब दुनिया से अमिरपतियो की बात कर लेते है।
1. Elon Musk (एलोन मस्क)

एलोन मस्क जो की Tesla कंपनी के फाउंडर और मालिक है इसी के साथ साथ यह दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में पहले नंबर पर आने वाले व्यक्ति भी है यह अमेरिका के रहने वाले है। और एलोन मस्क की सबसे खास बात यह की यह दुनिया के लिए नई टेक्नोलॉजी को लाने का सोच रहे है। जैसे की अभी के समय में इनकी इलेक्ट्रिक कार और सेल्फ ड्राइविंग कार इसी के साथ हाइपरलूप और Space X कंपनी जो की इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
इसी के साथ Elon Musk के द्वारा बिटकॉइन में भी काफी ज्यादा इन्वेश किया गया था जिसके कारण से बिटकॉइन का मार्केट एक दम बढ़ गया है।
एलोन मस्क की कुल संपत्ति 151 बिलियन डॉलर हैं। और एलोन मस्क से ही Paypal Conpany की शुरुआत की थी जो की एक इंटरनेशन ऑनलाइन करंसी कन्वर्टर है।
2. Barnard Arnault (बर्नार्ड अर्नाल्ट)

अमीर आदमी की लिस्ट में तीसरा नाम का बर्नार्ड अर्नाल्ट है जो की दूसरे नंबर पर आते है। और यह पेशे से एक बिजनेस मैन है। और इनका जन्म फ्रांस में 1949 हुआ था । इन्होंने LVMH कंपनी के मार्केट में आने के बाद इस कंपनी के सारे शेयर खरीद लिए थे और LVMH कंपनी के पहले शेयर होल्डर बन गए । जो की इनके लीये एक टर्निंग प्वाइंट था और इनकी कंपनी दुनिया की सबसे महंगी लक्जरी चीज बनाती है। और इनका बिजनेस दुनियाभर में चलता है।
यदि उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो इनकी अभी तक की कुल संपत्ति 150 बिलियन डॉलर है।
3. Jeff Bezos (जेफ बेसोस)

जेफ बेजोस जो की अमेजन कंपनी के फाउंडर है यह दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में तीसरे नंबर है। और यह अमीर आदमियों की लिस्ट में पहले स्थान पर पिछले 4 सालो है। जेफ बेसोस का पूरा नाम जेफरी प्रेस्टन वेसोस है जो की अमेरिकी मूल के है और इनका जन्म अमेरिका में 12 जनवरी 1964 में हुआ था यह न्यू मेक्सिको में रहने वाले एक छोटे से परिवार में जन्मे थे।
जेफ बेसोज ने एक ई कॉमर्स कंपनी अमेजन की शुरुवात की और यही इसके संस्थापक है। उन्होंने अमेजन की शुरुवात सन 1996 मे की थी और फोर्ब्स जो की एक बहुत बड़ी ऑफिशियल न्यूज वेबसाइट है के हमेशा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट जारी करती है। के अनुसार सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति बिल गेट्स थे परंतु जेफ बेसोस ने उन्हें भी पीछे छोड़ कर केवल अपनी मेहनत के दम पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनें।
आज अगर हम अमेजन कंपनी की बात करे तो यह दुनिया की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कंपनी है और आप अमेजन पर कोई भी प्रोडक्ट जाकर खरीद सकते है। क्युकी अमेजन पर आज लगभग सभी प्रोडक्ट्स उपलब्ध है।
जेफ बेसोस की कुल संपत्ति 177 बिलियन डॉलर है। और यह अकड़ा थोड़ा पुराना है अभी इनकी कुल संपत्ति दिनोदिन बढ़ती ही जा रही है।
4. Bill Gets ( बिल गेट्स)

बिल गेट्स को कौन नहीं जानता ये अमीर आदमियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आने वाले व्यक्तियों में है। जो Microsoft Company के फाउंडर है और यदि आप कंप्यूटर के बारे थोड़ी जानकारी रखते है तो आपको पता ही होगा आज के समय में सबसे ज्यादा प्रचलित ऑपरेटिंग सिस्टम Windows ही है। और यह बिल गेट्स ने ही बनाया था इसी के साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा और भी अन्य सर्विस देती है। जैसे की Microsoft Office Microsoft Kaizala जो की एक Cloud Service है बिल गेट्स की कुल संपत्ति 124 बिलियन डॉलर है।
5. Warren Buffett (वारेन बफेट)

वारेन बफेट भी दुनिया के सबसे आमिर आदमी की लिस्ट में पांचवे नंबर पर आते है। वारेन वफ़ेट Berkshire Hathaway कंपनी के मालिक है। वैसे दुनिया में वारेन बफेट शेयर मार्किट के एक्सपर्ट माने जाते है क्युकी इन्होने अपनी संपत्ति को शेयर मार्किट के बिसनेस से काफी संपत्ति बनाई है इन्होने कोका कोला एप्पल जैसी बड़ी कंपनियों में निवेश करके अच्छा खासा प्रॉफिट निकला है। वारेन बफेट की कुल संपत्ति 96 बिलियन डॉलर है।
6. Larry Page (लैरी पेज)

लारी पेज जो की गूगल के फाउंडर है इन्होने ही गूगल को बनाया था जो की आमिर व्यक्तियों की लिस्ट में छटे नंबर पर है और यह एक कम्प्यूटर एक्सपर्ट है आज हर कोई गूगल का उपयोग करता है जो की दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है इनकी कुल संपत्ति 91.5 बिलियन डॉलर है।
7. Sergey Brin (सर्गी ब्रिन)

सर्गे ब्रिन भी गूगल के फाउंडर है असल में लैरी पेज और सर्गेय ब्रिन दोनों ने ही मिल कर गूगल को बनाया था आज गूगल दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला Search Engine है और गूगल को इनके द्वारा को बनाया गया था। और इनकी कुल संपत्ति 91.5 बिलियन डॉलर है।
8. Larry Ellison (लैरी एलिसन)

Larry Ellison (लैरी एलिसन) Oracle Corporation के फॉउंडर है। और दुनिया के आमिर आदमियों की लिस्ट में आठवे नंबर है इन्होने अपनी कंपनी की शुरुवात 16 June 1977,में की थी इनकी कंपनी में Computer software कंपनी है इनकी अभी तक कुल संपत्ति 93 बिलियन डॉलर है
9. Steve Ballmer (स्टीव बाल्मर)

आमिर आदमियों की लिस्ट में नवे नंबर आने वाले व्यक्ति स्टीव बाल्मर है जो की मिक्रोसॉफ़ कंपनी के CEO है। और यह सन 2000 से लेकर 2004 तक बतौर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के CEO रहे। और इनका जन्म 24 मार्च 1956 को अमरीका में हुआ था। और अभी तक इनकी कुल संपत्ति 95.1 बिलियन डॉलर है।
10. Gautam Adani & Family (गौतम अडानी एंड फैमिली)

गौतम अडानी जो की हमारे भारत देश के एक बिसनेस मेन है और दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में यह दसवे नंबर पर है। और इनकी कंपनी का नाम अडानी विल्मर है इनकी बहुत सारी सोया प्लांट की फैक्ट्रीया है। और यह काफी समय से इस बिज़नेस में है। इनकी कुल सम्प्पति अभी तक 87.2 बिलियन डॉलर है। इसी के साथ भारत के सबसे बड़े बंदरगाह भी इनके अंतर्गत आता है जिसका नाम मुंद्रा बंदरगाह है जो गुजरात राज्य में मौजूद है।
- WhatsApp का मालिक कौन है ?
- Facebook का मालिक कौन है ?
- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है ?
- Coca Cola का मालिक कौन है ?
- Google का मालिक कौन है ?
अंतिम शब्द
आज आपको मेने इस पोस्ट के माध्यम से दुनिया के सबसे आमिर आदमी के बारे में जानकारी दी है जिसके माध्यम से आपको यह आसानी से पता चल गया होगा की आखिर दुनिया का सबसे आमिर आदमी कौन है इसी के साथ यदि आपको मेरे इस पोस्ट के माध्यम से कुछ नया सिखने और जानने मिला को मिला तो आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते है।
टिप्पणियाँ ( 0 )
देखें